सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 छतरपुर चौक पर नाली निर्माण कार्य की शिकायत को लेकर आम आदमी पार्टी के द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सारनी को ज्ञापन सौंपा गया। जानकारी देते हुए आप ग्रामीण जिलाध्यक्ष अजय सोनी  श्रमिक विकास संगठन जिला अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 36 के छतरपुर चौक शिव मंदिर के पास जो अंडर ग्राउंड नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा हैं उसमें वर्तमान में नाली कि गहराई 1 फिट नीचे हैं और इस पानी की निकासी के लिए जिस नाली से जोड़ी जा रही हैं वो 1 फिट ऊपर हैं। ऐसी परिस्थिति में नाली की पानी की निकासी होना संभव नहीं हैं। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा सुधार करने की तथा 12 महीने पानी के निकासी की व्यवस्था व्यवस्थित बनाये जाने की मांग की गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *