शाहपुर। भारतीय किसान संघ द्वारा बिजली की समस्या को लेकर एक ज्ञापन विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंचकर दिया गया। ग्राम भैया वाड़ी गोना पुर के किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से लो वोल्टेज की समस्याओं के कारण खेतों में पानी की मोटर काम नहीं कर रही हैं रवि की फसल बोने के टाइम बिजली 10 घंटे की स्थान पर मात्र 8 घंटे ही मिल पा रही है जिसके कारण पलेवा नहीं हो पा रहा है वही किसान संघ के अध्यक्ष सुमित वर्मा ने बताया कि इसकी शिकायत वितरण कंपनी के कार्यालय पहुंचकर कई बार की जा चुकी है लेकिन कंपनी द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते किसान परेशान हो रहे हैं। ग्राम पोशेरा में अस्थाई डीपी लगाने की भी मांग किसानों द्वारा की गई है किसानों ने बताया कि अगर हमारी मांग जल्द पूरी नहीं की जाती तो किसान संघ द्वारा वितरण कंपनी कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने जल्द ही व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
इनका कहना है
ग्राम के किसानों द्वारा लो वोल्टेज की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया है जल्द ही व्यवस्था सुधारने का कार्य किया जावेगा
संदीप कुमार मेश्राम जेई विद्युत वितरण कंपनी शाहपुर