• हिन्दुओ के आस्था को समझ कर मुख्यमंत्री जी ने लिया सही निर्णय -प्रितिवर्धन चतुर्वेदी
  • युवाओ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश का किया स्वागत

घोड़ाडोंगरी। इस वर्ष दीपावली पर हिंदू देवी देवताओं के तस्वीर वाले फटाके नही फोड़ पाएंगे कारण है मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंग चौहान द्वारा हिन्दू देवी देवताओं के तस्वीर वाले फटाके पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निकाले गए आदेश का हिन्दू संगठनों और युवाओ ने समर्थन कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है क्योंकि कई वर्षों से संगठनों द्वारा फटाके पर हिन्दू देवी देवताओं की फ़ोटो छपने पर आपत्ति दर्ज कराई जाती थी लेकिन उसके बाद भी बड़ी संख्या में लक्ष्मी बम के नाम पर फटाके फोड़े जाते थे लेकिन इस वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा विदेशी फटाके और हिन्दू देवी देवताओं के फोटो वाले फटाके पर प्रतिबन्ध करने से इन पर प्रतिबंध लगे पर हिन्दू संगठन के नेता प्रितिवर्धन चतुर्वेदी ने कहा कि कई वर्षों से ही फटाके में फ़ोटो होने से हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत होता था लेकिन मुख्यमंत्री ने जी निर्णय लिया है उससे हमे खुशी हुई है आगे हम प्रधानमंत्री जी से भी मांग करेंगे कि पूरे देश मे इस तरह के फटाके पर प्रतिबंध लगाए। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने कहा कि करोड़ो हिन्दू के आस्था को मुख्यमंत्री जी ने समझा है हम मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते है मुख्यमंत्री के निर्णय प्रमुख रूप से नितेश भुजवरे,आशीष वागद्रे,आशीष यादव,विप्पी मालवीय,जितेंद्र मालवीय,गुल पोपली,विकास बतरा,आकाश साहू,योगेश साहू,दीपक पटवा,नरेन्द्र चौकसे,कमलेश परते,अनिल धुर्वे आदि ने आभार व्यक्त किया है|

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *