सारनी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाली पुलिस की संगवारी टीम ने करवा चौथ पर नई पहल की है। संगवारी टीम की प्रभारी अलका राय एवं पूनम तिवारी ने करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की दुआ करने वाली महिलाओं से पति को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की सलाह देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं उपवास करती है। पति की जान बचाने के लिए महिलाएं घर से दोपहिया वाहन पर जाते समय हेलमेट एवं मास्क लगाने की सलाह दे सकती है। टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने कहा पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद ने महिला अपराध पर रोक लगाने के लिए संगवारी एवं आसपास अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि संगवारी टीम ने करवा चौथ के मौके पर पति की लंबी उम्र की कामना करने वाली सभी महिलाओं से अपने पति को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं मास्क लगाने की समझाईस दी है। टीआई सिंह ने कहा कि सड़क दुघर्टना में कई बार हेलमेट नही लगा होने से जान जा चुकी है। पति की लंबी उम्र हेलमेट एवं मास्क पहनने से भी हो सकती है। करवाचौथ पर संगवारी की इस पहल की सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय, नपा अध्यक्ष आशा भारती, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,ग्राम भारती महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल ने सराहना की है।