कार्तिक के महीने में भक्तों के द्वारा काकड़ आरती का हुआ शुभारंभ

Estimated read time 0 min read

सारनी। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर नागद्वारी सेवा समिति सारनी द्वारा गुरुजी श्री पंडरी नाथ के सान्निध्य मे रविवार से काकड़ आरती डिंडी का शुभारंभ किया गया प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी सुखदेव बोहरपी के निवास स्थान से काकड़ आरती का शुभारंभ हुआ सुखदेव बोहरपी के निवास ओल्ड एफ से मंदिर होते हुए नगर भ्रमण करते हुए बोहरपी  के निवास पर वापस आकर समापन किया जाता है यह काकड़ आरती कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होती है इसका समापन तीरथ पर किया जायेगा समिति के प्रमुख श्री पंडरीनाथ धोटे के सानिध्य मे एवं समिति के सदस्य  सुखदेव बोहरपी, रमेश धोटे, गुलाबराव कोलनकर, उमेश भुयारकर, सोनारे ,सातव , फाटे सहित सदस्यों की उपस्थिति मे यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा भजन कीर्तन एक्का और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाता है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours