- नगर पँचायत के अस्तित्व में आने के बाद भी नाले कर रहे स्टापडेम का निर्माण
- नगर पंचायत सीएमओ ने कार्य को बताया गलत कहा यदि कार्य हो रहा है तो करेंगे कठोर कार्यवाही इंजीनियर ने कार्य की जानकारी नही होने की कही बात
घोड़ाडोंगरी। ग्राम पंचायत घोड़ाडोंगरी की मनमानी रुकने का नाम ही नही ले रही एक तरफ जहां घोड़ाडोंगरी ग्राम पंचायत का अस्तित्व खत्म होकर नगर पँचायत हो गई है और बैतूल नगर पालिका के सीएमओ अक्षत बुंदेला ने विगत दिवस घोड़ाडोंगरी आकर बाकायदा प्रभार भी ग्रहण कर ग्राम पंचायत के सभी अधिकार अपने पास लेकर प्रभार वाले दिन मौखिक रूप से किसी भी प्रकार का लेनदेन न करने के सख्त आदेश दिए थे। लेकिन ग्राम पंचायत के सरपँच पति और ठेकेदार की मनमानी का ये आलम है की नगर पंचायत के सीएमओ,इंजीनियर,को इस काम की जानकारी ही नही है रविवार को ग्राम पँचायत के तत्कालीन उपसरपंच नितेश भुजवरे को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने मौके जाकर मौके पर बन रहे स्टॉपडेम की जानकारी ली। वहा काम कर रहे स्टापडेम के मिस्त्री से जब भुजवरे ने जानकारी ली तो मिस्त्री ने काम की जानकारी नही होने की बात कही और स्टापडेम का काम सरपँच पति,और पँचायत के एक पंच के पुत्र द्वारा किये जाने की बात कही जो लगभग पँचायत के पूरे कार्य करते आ रहा है नितेश भुजवरे नगर पंचायत के सीएमओ श्री अक्षत बुन्देला से तत्काल शिकायत कर निर्माण रुकवाने की मांग की |