सारनी। पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइस की खुशी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाता है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे जामा मस्जिद से नुरानी जुलूस निकाला गया। जुलूस में सरकार की आमद मरहबा एवं नात पढ़ते लोगो का हुजूम निकला। जुलूस जामा मस्जिद से निकल कर स्टेट बैंक,मठारदेव कालोनी, जय स्तंभ,शॉपिंग सेंटर से नगर पालिका से सतना लाइन,सुपर एफ कालोनी से मस्जिद पहुँचा । मस्जिद में सलाम पढ़ने के बाद समाप्त हुआ। जुलूस के मौके पर टीआई महेंद्र सिंह चौहान, तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा एवं भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। जामा मस्जिद कमेटी महासचिव अब्दुल रहमान खान ने कहा कि मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाते हैं। मोहम्मद साहब की पैदाइश के बाद इस्लाम का बोल बाला हुआ। उन्होंने कहा कि अखलाक एवं मोहब्बत के इस्लाम पूरी दुनिया मे फैला । इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम तारिक अनवर, मोज्जन मंसूर आलम,अध्यक्ष रफी अहमद, महासचिव अब्दुल रहमान,शेख चमन,नोशे खान,खुर्शीद खान,पप्पू मंसूरी, हसीन हैदर,जफर खान महफूज कुरेशी आदि लोग शामिल थे।
सरकार की आमद मरहबा जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला नुरानी जुलूस
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours