बैतूल। भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार द्वारा संसद के दोनो सदनो में पारित ऐतिहासिक श्रम कानून विधेयको का प्रचार प्रसार भाजपा नीचे स्तर तक करेगी। इस हेतू शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने मंडल अध्यक्षो एवं मंडल प्रभारियो के साथ वर्चुअल बैठक की। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि ऐतिहासिक श्रम कानून के माध्यम से प्रवासी व असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोडो मजदूरो को सामाजिक सुरक्षा, सुविधाएं और अन्य लाभ मिलेगे। श्री शुक्ला ने कहा कि नए श्रम कानून आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत करेेगें। श्री शुक्ला ने कहा कि आजादी के बाद किसी केन्द्र सरकार ने पहली बार देष के मजदूरो के हितो की चिंता की है। श्री शुक्ला ने कहा कि देष के यषस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास ,सबका विष्वास की धारणा को ध्यान में रखते हुए इन श्रम कानूनो को लागू किया गया है। श्री शुक्ला ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा , प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देष पर इन श्रम कानूनो की जानकारी हर मजदूर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है। श्री शुक्ला ने पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यक्रम से मंडल अध्यक्षो एवं मंडल प्रभारियो को अवगत कराया और उनसे क्रियान्वयन की अपेक्षा की। वर्चुअल बैठक का संयोजन प्रभारी अबिजर हुसैन द्वारा किया गया।