रानीपुर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी थाना रानीपुर दशहरा पर्व पर अस्त्र एवं स्वस्थ की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर थाना में रखे जाने वाले गोला बारूद का कारतूस की साफ-सफाई के उपरांत फूल माला से सजाया गया। पूजा अर्चना के पश्चात थाने में मौजूद शासकीय वाहन की भी पूजा अर्चना की गई इस मौके पर थाना प्रभारी रमेश पिपलोदिया एवं ए एसआई बीएल बोरासी अवधेश तिवारी प्रधान आरक्षक इंदल पवार कोमल प्रसाद खेडले रवि पटेल एवं अन्य स्टाफ के द्वारा पूजा अर्चना में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए दुर्गा पंडालों के अध्यक्ष एवं सचिव को समय रहते शासन के निर्देशानुसार एवं शासन का निर्देश का पालन करते हुए वह समय रहते हुए मूर्ति विसर्जन करने की सलाह दी गई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *