सारनी। ईद मिलादुन्नबी त्यौहार को देखते हुए थाना परिसर में मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों की टीआई महेंद्र सिंह ने बैठक ली। इस बैठक में जुलूस निकालने पर चर्चा हुई। मुस्लिम समाज के पदाधिकारियों ने जुलूस में कोविड 19 का पालन करने एवं 60 साल के बुजुर्ग तथा 10 साल से छोटे बच्चों को जुलूस में शामिल नही करने पर सहमति बनी है। टीआई महेंद्र सिंह ने कहा कि एसडीएम साहब की अनुमति के बाद ही जुलूस निकाल सकते हैं। जिला प्रशासन एवं शासन के निर्देश का पालन सभी को करना जरुरी है। अंजुमन कमेटी जामा मस्जिद के सचिव अब्दुल रहमान खान ने कहा कि जिला प्रशासन के आदेशों का पालन किया जाएगा। इस मौके पर अंजुमन कमेटी पाथाखेड़ा अध्यक्ष शमीम अंसारी,सचिव सगीर कुरेशी,सारणी अजुमन कमेटी अध्यक्ष रफी अहमद,मो ताज,मोहम्मद इलियास,राफे बक्स,शेख चमन आदि मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *