रानीपुर। अब ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में जिसमें शादी नवरात्र का  या गणेश उत्सव पर भंडारे का आयोजन ऐसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में भोजन बनाने व भंडारे जैसे आयोजनों को लेकर बर्तन की व्यवस्था के लिए  कैटरिंग की एवं या जुगाड़ करके बर्तन की व्यवस्था बनानी पड़ती थी। परंतु अब मुख्यमंत्री इसकी समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री सहायता निधि से हर पंचायतों में बर्तन उपलब्ध करवाए गए हैं। यह बात ग्राम पंचायत कोलगाव मे बर्तन वितरित करते हुए ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे ने कही उन्होंने यह भी बताया कि हमारे देश के जो मुखिया हर तबके के लिए कुछ न कुछ सौगात दिन पर दिन देते रहते हैं ताकि ग्रामीणों की समस्या हल हो सके। इस मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच शिवदयाल उईके ने बताया कि अब ग्रामीण जनों को बाहर से बर्तन नहीं लाना पड़ेगा जिससे गरीब परिवार को बहुत आसानी से ग्रामीण बर्तन का उपयोग करने की सुविधा मिली है। जिससे हर ग्रामीण वर्ग के लोग खुश हैं इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे सरपंच शिवदयाल उईके, सल्लू उईके, पंचायत सचिव प्रह्लाद सराठे, सहायक सचिव यशवंत आनंद उईके सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *