• गटर का पानी सड़क पर आने से होती हो निकलने में परेशानी

घोड़ाडोंगरी। देश में  सरकार ने विकास के लिए अनेको व्यवस्था बनाई है ग्राम पँचायत भी इसी कड़ी का हिस्सा है ग्रामीण क्षेत्र में आमजनता के हित में कार्य करवाने के लिए ग्राम पंचायत की विशेष भूमिका रहती है लेकिन घोड़ाडोंगरी ग्राम पंचायत इस पूरी व्यवस्था से बिल्कुल परे है क्योंकि ग्राम पंचायत में बैठे हुए प्रतिनिधियों को आम जनता की समस्या सुलझाने से ज्यादा समस्या को उलझाने में ज्यादा महारथ हासिल है इसका एक और ताजा उदाहरण सामने आया है | खेडापति माता मंदिर के सामने बने मुख्य सड़क को जो प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी है इस सड़क को ग्राम पंचायत घोड़ाडोंगरी ने गटर का पानी निकालने के लिए मुख्य सड़क के बीच मे से खोद दी जिससे गटर का पूरा पानी रोड पर बह रहा है दो दिन पूर्व राज एक्सप्रेस ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था इस मुद्दे को लेकर खेडापति माता मन्दिर समिति और वार्ड क्रमांक 6 के नागरिकों ने घोड़ाडोंगरी तहसीलदार को ज्ञापन देकर शिकायत की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *