शाहपुर। ग्राम बीजादेही में बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए पिछले 10 दिनों खासी परेशानी भरे साबित हो रहे हैं। बीजादेही के टावर का अचानक बीएसएनएल का नेटवर्क गायब हो गया । न तो बीएसएनएल उपभोक्ता मोबाइल पर बात कर पा रहे थे और न ही इंटरनेट नेटवर्क चल रहा था इस वजह लोगों के जरूरी काम तक नहीं हो सके। क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण लोगो द्वारा बीएसएनएल का नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है। इस वजह से आम जनता से जुड़े काम भी नहीं हो सके। ग्राम बीजादेही सरपंच बुधराम काजले ने बताया कि करीब बीते 10 दिनों नेटवर्क प्रभावित है। मोबाइल पर बातचीत नहीं हो रही है 2 जी नेटवर्क तक नेट नही चल रहा। मजबूरी में दूसरी सिम पर बैलेंस डलवा कर अन्य नेटवर्क का उपयोग करना पड़ रहा है।