कृषि संशोधन विधेयक के प्रकाश से खुलेंगे किसान भईयों के उन्नति के द्वार – डॉ योगेश पंडाग्रे

Estimated read time 0 min read

आमला। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि संशोधन विधेयक के खिलाफ विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा आज ग्राम परसोड़ाऔर रंभाखेड़ी में किसानों के साथ बैठक की किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सशक्त और समर्थ सरकार ने किसानों को सशक्त और समर्थ बनाने के लिए कृषि संशोधन विधेयक 2020 देश की दोनों सदनों से पारित किया है जिसमें खेती को लाभ का धंधा और किसानों की आय को दोगुना करने के लिए सार्थक प्रयास किए गए हैं। डॉ योगेश पंडाग्रे ने ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कृषि संशोधन विधेयक के माध्यम से किसानों को अपनी फसल को बेचने के लिए एक खुला बाजार मिलेगा अपनी फसल को बेचने के लिए किसानों को नए अवसर मिलेंगे जिससे किसानों को फायदा मिलेगा। फसल के भंडारण और विक्रय की पूरी आजादी किसानों को रहेगी जिस पर बिचौलियों के माया जाल से किसान बाहर निकल पाएंगे । डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा कांग्रेस के ऊपर भ्रम फैलाने और किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को कृषि संशोधन विधेयक को लेकर भ्रमित कर रही है न्यूनतम समर्थन मूल्य की बाध्यता समाप्त करने ,मंडियों का अंत करने किसानों की जमीन को पूंजीपतियों के हवाले करने के झूठे भ्रम कांग्रेस नेताओं द्वारा फैलाए जा रहे हैं। जिस पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि मंडी व्यवस्था यथावत चलती रहेगी और इस कृषि संशोधन विधेयक का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कोई लेना देना नहीं है एमएसपी पहले की तरह मिलता रहेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बाबा मकोड़े जी ने किसान सभा को संबोधित करते हुए कृषि संशोधन विधेयक की बुनियादी आवश्यकता और जरूरत को किसानों के बीच में रखा और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की शिवराज सिंह जी की सरकार हो दोनों सरकारें सदैव किसानों के हित में निर्णय लेने के लिए वचनबद्ध है इसी का उदाहरण कृषि संशोधन विधेयक है इस विधेयक के माध्यम से किसान सशक्त समर्थ होगा और किसान को नई तकनीक के माध्यम से खेती करने में सहायता मिलेगी फसल को बेचने की आजादी के साथ भंडारण एवं संरक्षण की भी स्वतंत्रता होगी।  केंद्र की मोदी सरकार किसान उपज व्यापार एवं वाणिज्य विधायक के साथ आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक 2020 को भी केंद्र और राज्य सभा से पारित कराया है जिससे कि किसान को अपनी फसल को कहीं भी ले जाकर बेचने की आजादी है  सभी बूथ अध्यक्ष।पूर्व मंडल अध्यकसे आवाहन किया कि यह बात आपने बूथों पर सभी किसान भाइयों तक पहचान है।श्री नरेंद्र गढेकर जी ने आपने सम्बोधन में कृषि संसोधन से कृषि के साथ उधमिता के विकास  के महत्व पर प्रकाश डाला।
शहर मंडल अध्यक्ष श्री रामकिशोर देशमुख जी ने सभी मंडल कार्यकर्ताओं के माध्यम से इस कृषक हितैषी क़ानून को जन जन तक पहुचने का संकल्प लिया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours