मुलताई। केंद्र सरकार की ओर से किसानो को आत्मनिर्भर बनाने और किसान की आय दोगुनी करने के लिए लाऐ कृषि सुधार बिलो के प्रचार प्रसार के लिए अब भाजपा के कार्यकर्ता को गांव गांव जाकर बील के फायदे बताऐंगे। काग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के बील के विरोध में दुष्प्रचार के बाद अब भाजपा ने भी अपनी रणनीति बना ली है।
बुधवार को भाजपा मंडल दुनावा और मुलताई नगर मंडल की संयुक्त बैठक मुलताई के कुशाभाऊ ठाकरे भवन (भाजपा कार्यालय) मे सम्पन्न हुई।इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला,मंडल प्रभारी रंजीत सिंह , भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिजर हुसैन , पुर्व विधायक चन्द्वशेखर देशमुख , मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, सारनी नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा , जिला महामंत्री जगदीश पवांर ने केंद्र सरकार के कृषि कानून से किसानों को होने वाले फायदो की जानकारी बताई और भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चौपाल चर्चा, नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से गांव गांव, घर घर जाकर किसानों को केंद्र सरकार के लाऐ कृषि बील के फायदे आम जन तक पहुचाये। बैठक में सभी बुथ अध्यक्ष, बुथ प्रभारी ,भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला ने बताया कि किसान बील किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाला बील हैं इसमे फसलों का समर्थन मुल्य जारी रहेगा,सभी मंडी चालू रहेगी,किसान अपनी फसल स्वतंत्र रुप से कही भी बेच सकता हैं जिससे किसानों को उचित मूल्य मिल सके । बिचौलियों और व्यापारीयो से किसान की रक्षा का प्रावधान बील मे हैं। बील के विषय मे और महत्वपूर्ण जानकारी पुर्व विधायक चन्द्रशेखर देशमुख ,रंजीत सिंह , हेमंत शर्मा ,जगदीश पवांर ,अभिजर हुसैन  ने भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानो को दी। बैठक का संचालन पुर्व मंडल अध्यक्ष मनिष माथनकर  ने किया और आभार प्रदर्शन दुनावा मंडल अध्यक्ष परसराम खाकरे ने माना।
बैठक में मुलताई नगर मंडल अध्यक्ष  हनी भार्गव, आ.जा.मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमकार टिटारे,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कासलेकर,नारायण सिंह रघुवंशी, बेनी प्रसाद रघुवंशी, लाल सिंह रघुवंशी, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्णा दरवाई,रामसिंग रघुवंशी, प्रभाकर राव सांडे,विनोद डोगरदिये,पंजाब राव चिकाने,शंकर भादे,दिलीप पाठेकर,के. डी. बारंगे सहित दुनावा मंडल एवं मुलताई नगर मंडल के सभी बुथ अध्यक्ष, बुथ प्रभारी, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बडी संख्या में किसान मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *