सारनी। शोभापुर कॉलोनी स्थित बुद्ध विहार में 64 वा धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस का रंगारंग आयोजन किया गया भारत रत्न डॉ बाबासाहेब साहब अंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को दीक्षाभूमि नागपुर महाराष्ट्र में अपने पांच लाख अनुयायियों के साथ बुद्ध धर्म की दीक्षा ली थी बाबा साहब अंबेडकर ने यह दिन इसी लिए चुना था इस अवसर पर पंचशील ध्वजारोहण अध्यक्ष कमला पाटिल तथा सदस्यों द्वारा किया गया एवं बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण ऊबनारे , आठनेरे , कैलाश पाटिल , त्रिलोक लोखंडे, प्रभु मसतकर,आरजू सातनकर एवं अन्य साथियों के द्वारा किया गया।
64 वें धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ उपासक श्री त्रिलोक लोखंडे द्वारा परित्राण पाठ किया गया जिसमें सभी उपासक एवं उपासिकाये ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा दोपहर 2 बजे से सुजाता महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी द्वारा बुद्ध तथा भीम के भजनों का रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई एवं सायं 4 बजे से भोजन प्रसादी का वितरण किया गया कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कमला पाटिल एवं निर्मला आठनेरे के द्वारा किया गया वैश्विक महामारी के इस कोरोना काल में सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे की भावना को ध्यान में रखकर इस कार्यक्रम से माध्यम से संदेश दिया गया।
सुजाता महिला मंडल ने मनाया 64 वा धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस
+ There are no comments
Add yours