सारनी। त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति सारनी के तत्वावधान में 64 वां धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस मनाया गया कार्यक्रम का आगाज सर्व प्रथम धम्म ध्वजारोहण भंते रत्न बोधी द्वारा किया गया तत्पश्चात शापिंग सेंटर स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया बौद्ध विहार परिसर में बुद्ध वंदना ग्रहण की गई स्थानीय वक्ताओं द्वारा धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए गए। 14 अक्तूबर 1956 को डॉ बाबा साहब अंबेडकर द्वारा 5 लाख के अनुयायियों के साथ एतिहासिक धम्म क्रांति नागपुर की दीक्षा भूमि पर बौद्ध धम्म की दीक्षा ग्रहण कर की ।यह विश्व की महान धम्म क्रांति में से एक थीं। इस अवसर पर भंते चंद्रमणी द्वारा डॉ बाबा साहब आंबेडकर ने अपने पांच लाख अनुयायियों के साथ त्रिशरण पंचशील ग्रहण किया गया एवं 22 प्रतिज्ञा भी ग्रहण की। विचार व्यक्त करने वालों में नंदा थमके, किरण तायडे, त्रिलोक लोखंडे रहे। इस अवसर पर अर्जुन नागले, बलवंत पाटील, अशोक गजभिये, बी आर मेश्राम, रामचंद्र हुमने,अनिल डोंगरे, निर्माण डोंगरे, ललिता पाटील, सीता नागले, कमला आथनकर, ममता चौकीकर, रेखा मालवीय, सविता सिरसाट, कांता मुझमुले, आदि उपस्थित थे। मंच संचालन समिति के अध्यक्ष नारायण चौकीकर ने किया ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *