सारनी। आज भारतीय मजदूर संघ के द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगडी जी के पूण्य तिथि 14 अक्टूबर जिसे समरस्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन संगठन के पदाधिकारी सुदूर ग्रामीण अंचलो में जाकर सेवा कार्य करते है आज संगठन के द्वारा ग्रामीणों को मास्क एवं कम्बल का वितरण किया गया एवं पदाधिकारीयो द्वारा संगठन के स्थापना से लेकर वर्तमान परिस्तिथि तक विस्तृत चर्चा हुई एवं सहभोज भी हुआ। इस कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर जिला मंत्री सुदामा सिंह कोयला खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रकाश राव , महामन्त्री बिजेन्द्र सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष अशोक मालवी जी ,अंशुमान सिंह ,जिला महामन्त्री हरिओम कुशवाहा, पंजाबराव बारस्कर ग्राम के सरपंच शिवदयाल उइके उपसरपंच मोहन मोरे एवं काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
भारतीय मजदूर संघ के द्वारा कोलगाँव में मनाया गया समरस्ता दिवस
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours