सारनी। इंडिया फ्लैग क्रिकेट एकेडमी बनाम आमला क्रिकेट क्लब के बीच 30 ओवर का मैच खेला गया। टॉस जीतकर आईएफसीए ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया आईएफसीए क्रिकेट ऐकेड़मी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 232 रन का टारगेट 30 ओवरों में आमला क्रिकेट क्लब को दिया। आईएफसीए के हेमंत  ने 21 बॉल खेल के 39 रन बनाए, आलोक गोस्वामी 35 बॉल खेलकर 33 रन, हर्ष पाल 50 बॉल खेल के 69 रन बनाए। बैटिंग करने उतरी आमला क्रिकेट क्लब ने  27 ओवरों में 10 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई। उमेश डेहरिया  ने 43 रन 31 बोलों पर बनाएं, इंडिया फ्लैग क्रिकेट एकेडमी के बोलेरो ने यह मैच 48 रनों से जीत लिया। आकाश यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए, संदीप मालवीय ने 3 विकेट, हिमांशु रावत ने 3 विकेट लिये वहीमैन ऑफ द मैच रहे संदीप मालवी मुख्य अतिथि के तौर पर जन आर्दश स्पोर्टस क्लब के संरक्षक रंजीत सिंह नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, प्रदीप पंडाग्रे, किशोर रावत, विनोद बर्थडे,मुकेश भालेकर, नेकलेस चालोकर, मनोज कपड़े, मिश्रा जी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *