रानीपूर। माधव गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र में चल रहे श्री रामचरितमानस महायज्ञ में आज गौ माता की अनुपम कृपा दृष्टिगोचर हुई। हनुमान जी महाराज की सिद्ध कुटी रानीपुर बोरी वाले बाबा की तपस्थली पर चल रहे श्री रामचरितमानस महायज्ञ में प्रतिदिन प्रथक प्रथक 5 जोड़े यजमान के रूप में यज्ञ नारायण का पूजन अर्चन हवन इत्यादि करते हैं । क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से यज्ञ नारायण भगवान की परिक्रमा करने श्रद्धालु निरंतर पहुंच रहे हैं, प्रतिदिन चल रहे यज्ञ नारायण के इस अनुपम अनुष्ठान में आज अद्भुत और आश्चर्यजनक घटना घटित हुई । परिक्रमा लगा रहे श्रद्धालुओं के साथ ही स्वप्रेरणा से गौ माता ने यज्ञ नारायण भगवान की परिक्रमा की।  यज्ञशाला की परिक्रमा की यह आश्चर्यजनक घटना देखकर सभी श्रद्धालु यज्ञ नारायण भगवान और बोरी वाले बाबा की जय जय कार करते हुए दिखाई दिए। यज्ञ आचार्य महाराज हरीश शुक्ला जी ने बताया कि यज्ञ नारायण भगवान की परिक्रमा करने से समस्त देवी देवताओं की परिक्रमा संपन्न होती है ऐसे दिव्य अनुपम अनुष्ठान का उदय पूर्व जन्मों के भाग्योदय होने पर होता है पहले हमारे ऋषि मुनि हजारों वर्षों तक यज्ञ किया करते थे इसी से हमारा भारतवर्ष जगतगुरु के नाम से स्थापित था। और हमारी यज्ञ में संस्कृति के कारण ही विश्व में शांति स्थापित हो सके ऐसी अनुपम भारतीय संस्कृति का उद्घोष भी है विश्व में शांति हो विश्व का कल्याण हो यह हम यज्ञ नारायण के अनुष्ठान से ही बोलने में सक्षम हुए थे।  पुरुषोत्तम मास में चल रहे महाभर के अनुष्ठान से आसपास ग्राम वासियों और श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ नारायण की परिक्रमा लगाकर अपने जीवन को कृतार्थ कर रहे हैं । बोरी वाले बाबा की तपस्थली श्रीरामचरितमानस महायज्ञ की चौपाइयों से हवन वंदन पूजन होने से क्षेत्र में सात्विक वातावरण बना हुआ है 16 अक्टूबर  को यज्ञ नारायण भगवान की पूर्णाहुति होनी है ।इसमें सभी श्रद्धालु अधिकतम संख्या में पहुंचे ऐसा रानीपुर पंचायत और रानीपुर ग्राम और आसपास के क्षेत्र वासी श्रद्धालुओं ने आवाहन किया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *