शाहपुर। शाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम चिकली पाढर में आज दोपहर मक्का के दाने निकालने के लिए थ्रेसिंग की जा रही थी। जहां अचानक मोहन यादव नामक उम्र लगभग 45 वर्ष थ्रेसर में कचरा फस जाने पर चलते हुये थ्रेसर में कचरा निकालने का प्रयास कर रहा था इसी बीच अनियंत्रित होकर थ्रेसर में फसने लगा जहां परिजनों ने दौड़ कर उसे ऊपर खींचने का प्रयास भी किया तथा थ्रेशर बंद करने से पहले ही उक्त युवक का शरीर आधे से भी ज्यादा थ्रेशर में जा चुका था,जिसके बाद जिसके चलते उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । उसके पश्चात परिजनों ने शाहपुर पुलिस को इस पूरे घटना की सूचना दी शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया कर बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला। उसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पूरे मामले पर शाहपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।