सारनी। आमला- सारनी विधायक डॉ योगेश पंडागरे को ग्रामपंचायत शोभापुर के बिछुआगांव होते हुए बगडोना तक सुदूर ग्रेवल मार्ग की जल्द से जल्द स्वीकृति की अनुशंसा करने के लिए ज्ञापन दिया गया इस अवसर पर लक्ष्मण नर्रे समाजसेवी ने बताया की वन विभाग के द्वारा बिछुआ गांव में नर्सरी बनाई जा रही है,जिससे गांव के ग्रामवासी के चलने ओर मवेशियों को चराई करने के लिए जगह नहीं है विधायक से निवेदन करते हुए समस्या का जल्द से जल्द निराकरण के लिए निवेदन किया और सुदूर सड़क मार्ग बिछुआ होते हुए बगडोना तक स्वीकृति की अनुशंसा करने के ज्ञापन सौंपकर सेवन्ती गणेश उइके सरपंच शोभापुर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।