सारनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सारनी इकाई ने छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का विरोध करते हुए उच्चशिक्षा मंत्री के नाम सारनी एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा जानकारी देते हुए प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश सिन्हा, नगर मंत्री आशीष वर्मा ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय सारनी के शिक्षा सत्र 2019-20 छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में शामिल किया गया हैं, जबकि इससे पूर्व बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के अधीन था। जिसको लेकर छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि जनजातीय क्षेत्र होने के कारण छात्र छात्राओं की संख्या ज्यादा हैं, जबकि पहले ही सत्र में छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों से भेदभाव करते हुए अधिक परीक्षा फीस वसूली जा रही है, परीक्षा लेट फीस बरकतउल्ला से 70 प्रतिशत ज्यादा ली जा रही है। साथ ही यातायात को देखते हुए केवल एक ट्रेन की सुविधा उपलब्ध होना इन परेशानियों को देखते हुए बैतूल जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्व की भांति यथावत रखते हुए बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में सम्मिलित किया जाए और जेएच कॉलेज को ऐसी सुविधा दी जाए जिससे छात्रों के अधिकतम शैक्षणिक कार्य बैतूल में ही संपन्न हो सके। जिसमें ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश सिन्हा, नगर अध्यक्ष राहुल वर्मा, नगर मीडिया प्रभारी कुलदीप साहू, राहुल यादव, सुधीर भारती, तुषार वामनकर, गणेश सराठे, तरुण धुर्वे, लाल धुर्वे, मानव राम सहित एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।