बैतूल। कलेक्टर राकेश सिंह ने शुक्रवार को जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र के अधिकारियों तथा उद्योग संघ के पदाधिकारियों के साथ जिले के डूडाबोरगांव, झगडिय़ा एवं कोसमी का भ्रमण कर यहां नवीन उद्योगों की स्थापना की संभावनाएं तलाशीं। भ्रमण के दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्तावित जमीन का भी अवलोकन किया। इसके अलावा कोसमी डेम पर पर्यटन विकास की संभावनाओं पर भी अधिकारियों से चर्चा की। एचएमटी फैक्ट्री क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक विकास का भी कलेक्टर द्वारा अवलोकन किया गया।