सारनी। 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत घोड़ाडोंगरी में ग्रामसभा का आयोजन किया गया जिसमें नगर की समस्याओं को लेकर पंचों ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी दानिश अहमद खान के समक्ष समस्याएं रखी साथ ही महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर दो दिव्यांगों गोलू वल्द रवि विश्वकर्मा,उम्र 17 वर्ष बहेड़ीढाना घोड़ाडोंगरी कु,रामबती वल्द गरीबा ककोड़िया उम्र 20 वर्ष,बाजार ढाना,को व्हीलचेयर का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संपूर्ण ग्रामसभा की जानकारी सचिव बलसिंह इवने द्वारा बताई गई बैठक में आए सभी नागरिकों व पत्रकारों का सरपंच रामलता गुरुदयाल उइके ने आभार माना।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय,भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजेश महेतो,पंच राकेश अग्रवाल, देवीप्रसाद जयसवाल, सिद्धार्थ बिहारे, जतिन आहूजा, पंच नीलेश ताराम, पंच विनोद पातरिया, सचिन अग्रवाल, वासु प्रधान मुकेश गायकवाड, प्रशांत उइके प्रिंस सहित नगर के नागरिक बंधु उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *