रानीपुर। ग्राम पंचायत रतनपुर कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए वह मास्क का का उपयोग करते हुए आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम ग्राम के सरपंच वीजा लाल धुर्वे द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत की गई। सरपंच वीजा लाल धुर्वे द्वारा गांधी जी के विचारों को प्रकट करते हुए बताया गया कि स्वच्छता ही क्षेत्र के विकास की पहली सीढ़ी है हमारा मोहल्ला स्वच्छ रहेगा उसे हम सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी वह हम निरोग भी रहेंगे और हम लोग निरोग रहेंगे तो हमारे गांव के लोग भी निरोग रहेंगे। इसी तरह पंचायत के सचिव राजकुमार नागवंशी व अनिल चौरे रोजगार सहायक ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व उनको शीघ्र ही निराकरण निकालने की बात भी कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा नेता निलेश बरसे, गंगा प्रसाद यादव, सतीश मर्सकोले, हीरेसिंह मर्सकोले राजकुमार सुनारिया सुरेश सुनारिया राहुल मर्सकोले पोलजी कुमरे सहित ग्रामीण जन मौजूद थे ।