सारनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सारणी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के यशस्वी और सेवाभावी विधायक डॉ श्री योगेश पंडाग्रे के स्वास्थ्य लाभ हेतु संतोषी माता मंदिर में हवन पूजन एवं विशेष पूजा अर्चना की भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप झपाटे ने बताया कि हमेशा पीड़ित वर्ग की सेवा के लिए तत्पर रहने वाले डॉक्टर एवं आमला सारनी क्षेत्र के विधायक डॉक्टर श्री योगेश पंडाग्रे जी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं उनके स्वास्थ्य लाभ हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संतोषी माता मंदिर में पूजा अर्चना एवं हवन पूजन किया गया जिससे कि वे जल्द स्वस्थ होकर वापस जनता की सेवा के साथ सेवाभावी कार्य में जुड़ सकें इस औसर पर उपस्थित थे मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पवार, मंडल मंत्री रोहित देशमुख, नंद किशोर सूर्यवंशी , पवन खातरकर ,सूरज रघुवंशी, रामकिशोर ,आशीष रघुवंशी, नीरज खाकर कर, राहुल कसरादे, सुरज धुर्वे, बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।