• नई शिक्षा नीति से साकार होगा नए भारत का सपना

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी के शोभापुर सेक्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति पर अपना विचार रखते हुए भाजपा  प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह ने भारत सरकार की नई  कहा कि 34 साल बाद देश की शिक्षा नीति में परिवर्तन करने का साहस नरेंद्र मोदी ने दिखाया है।यह शिक्षा के क्षेत्र में एक  क्रांतिकारी बदलाव है। इससे जहां समाज मे सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा वहीं देश की दिशा और दशा तय करने में यह नई शिक्षा नीति नींव का काम करेगी। उन्होनें कहा कि नई शिक्षा नीति के लागू होने के बाद समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का उजाला पहुंचेगा और नए युग के नए भारत का सपना साकार होगा। बच्चों को प्राथमिक स्तर से ही चरित्र निर्माण की शिक्षा दी जाएगी जो आगे चलकर देश का एक अच्छा नागरिक बन सकेंगे। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की शिक्षा मातृभाषा में दिए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अनेक रचनात्मक कार्यक्रम किए जा रहे है। इसी क्रम में राष्ट्रीय कार्यक्रम और प्रशिक्षण विभाग द्वारा मोदी सरकार की उपलब्धियों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बुधवार को शोभापुर कालोनी के आदर्श सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल के संगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ नेता पंजाब बारस्कर,जिला मंत्री रंजीत सिंह,मण्डल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा ,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ,बगडोना व्यापारी संघ अध्यक्ष राजू बत्रा,शोभापुर व्यापारी संघ अध्यक्ष रमेश हरोडे,प्राचार्य एम एल अड़भूते, मण्डल महामंत्री किशोर वरदे ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता कमलेश सिंह ने कहा कि मोदी कैबिनेट द्वारा मंजूर देश की नई शिक्षा नीति 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने एवं नए युग के नए भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक एवं छात्र शक्ति आगे बढ़कर इस नीति का समर्थन करने की अपील की।  पंजाब बारस्कर की अध्यक्षता में सम्पन्न संगोष्ठी का संचालन युवा नेता प्रकाश शिवहरे  एवं आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा ने किया। इस अवसर पर जीपी सिंह, विनय मदने, अशोक बारंगे, रविन्द्र पान्से ,रमेश खवसे,विजेश सोनी,राहुल वरदे,गोलू चौकीकर,प्रवीण सोनी लहराम पवार रमेश हारोड़े स्माम बिहारे मदन चौद्धरी राजकुमार नागले रवा शकर मगरदे प्रवीण सोनी सकील  सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रति निधि, समाज सेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *