सारनी। मंगलवार बगडोना में व्यापारी संघ की मीटिंग कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के संबंध में रखी गई । बगडोना में संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में कौन- कौन आये है इसकी जानकारी किसी को नहीं है इसलिए कुछ निर्णय लिए गए,यदि व्यापारी सेहतमंद रहेंगें तो ही उसका परिवार सुरक्षित होगा तो हीआने वाले समय में नवरात्रि से सीजन में व्यापार धंधा कर पायेंगे, व्यपारी संघ के अध्यक्ष राजू बतरा ने बताया की सभी व्यपारियो के राय से सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया की प्रति शनिवार पूर्णतः लाॅकडाऊन रहेगा दूकान खोलना नहीं है,प्रतिदिन सुबह 6से रात्रि8 बजे तक ही दुकान खोले रखना है।अपने प्रतिष्ठान पर ग्राहक को हाथ सेनेटाइज या हाथ धुलाकर मास्क पहनने पर ही प्रवेश देवें और सोशल डिस्टेंश का पालन करें,यदि आवश्यकता लगी तो लाॅक डाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती।
उपरोक्त सभी निर्णय से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है सावधानी में सुरक्षा है ,कोरोना महामारी से लड़ाई में सहयोग देवें ,अपने को और अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें,यह शनिवार लाॅकडाउन का नियम प्रथम शनिवार 19/9/2020 से लागू होगा , शेष नियम आम सहमति से शीघ्र लागू करें सभी व्यापारी बंधु ,बगडोना व्यापारी संघ ग्रुप से जुड़े ताकि आवश्यक जानकारी सभी तक पहुॅचे, इस बैठक में अध्यक्ष राजेश बत्रा, मनीष साहू,प्रमोद दरवाई, बसंत सूर्यवंशी,अभिषेक,व्यास वर्मा,चंद्रकिशोर साहू,राजू साहू,रफीक भाई, पिंटू मालवीय, विजय यादव,गणपत सेन, मिथलेश सिंह रघुवंशी,उपस्थित हुऐ।