• जिलाध्यक्ष ने किया विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प प्रमुखो से संवाद

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने पार्टी के विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प जिला संयोजको से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे 14 से 20 सितंबर सेवा सप्ताह के दौरान रचनात्मक और सेवा कार्य अपने हाथ लेने का आव्हान किया। श्री शुक्ला रविवार को बेवीनार के माध्यम से पार्टी के विभाग, प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के जिला संयोजको से संवाद कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले सेवा सप्ताह, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से गांधी जयंती तक मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी इस अवसर पर दी। वेबीनार में पूर्व जिलाध्यक्ष राजा ठाकुर, जितेन्द्र वर्मा भी शामिल हुए। श्री शुक्ला ने कहा कि नेतृत्व द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रम प्रभावशाली तरीके से संपन्न हो इसकी सभी प्रमुख चिंता करें। उन्होने विभाग, प्रकोष्ठ और प्रकल्प प्रमुखों से कार्यक्रम की योजना बनाने को भी कहा। श्री शुक्ला ने आत्मनिर्भर भारत और नई शिक्षा नीति पर सेमीनार करने का भी सुझाव दिया। इस अवसर पर सभी ने जिलाध्यक्ष को अपनी -अपनी कार्ययोजना बताई। वेबीनार का संयोजन वीसी प्रभारी अबिजर हुसैन द्वारा किया गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *