• पर्यावरण संरक्षण के तहत लगभग 550 पौधे किए रोपित

बैतूल। नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन, रामनगर पौधारोपण समिति एवं गर्ग कॉलोनी पौधारोपण ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामनगर रेलवे परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, पर्यावरणविद मोहन नागर, बबला शुक्ला, तरुण ठाकरे, डॉ.महेंद्र सिंह चौहान, रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ.अरुण जयसिंहपुरे, अतीत पंवार, विकास मिश्रा, श्रीमती रश्मि साहू उपस्थित थे। इस दौरान सर्वप्रथम पीपल के पौधे का पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद अलग-अलग प्रजाति के लगभग 550 पौधे रोपित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने पर्यावरण के महत्व को बताते हुए पौधरोपण को सराहनीय बताया। आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 50 पौधे रोपित कर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरणविद मोहन नागर ने कहा कि आज प्रकृति से छेड़छाड़ के कारण ही हम ऐसे दुष्परिणाम स्वरूप मुंह छुपा कर घूम रहे हैं। नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के सचिव अशोक कटारे ने बताया कि हमारा यूनियन पिछले कई वर्षों अपने सामाजिक दायित्व को पूरा कर रही है। इसी के तहत पिछले वर्ष पौधरोपण के प्रथम चरण में लगभग 800 पौधों का रोपण किया गया। वहीं लॉकडाउन के दौरान रक्तदान शिविर एवं ट्रेनों में भोजन वितरण का कार्य किया गया।
पहले की सफाई, फिर किया पौधरोपण
गर्ग कॉलोनी पौधारोपण ग्रुप के संजू सोलंकी ने बताया कि रेलवे परिसर में जहां पूरे वार्डों की गंदगी जमा होती थी वहां कोई भी खड़ा होना पसंद नहीं करते थे। पौधारोपण ग्रुप द्वारा ने मेहनत करके उस स्थान की सफाई कर पौधरोपण योग्य बनाया गया। राम नगर पौधारोपण समिति के सागर शेषकर ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र मालवीय ने किया। वहीं आभार आमला स्टेशन मैनेजर वीरेंद्र कुमार पालीवाल ने व्यक्त किया। पौधरोपण कार्यक्रम में श्री राम मंदिर समिति, मां शारदा सहायता समिति, मदरसा कादरिया गौसिया शिक्षा संस्था रामनगर, श्री हनुमान मंदिर समिति गर्ग कॉलोनी मोक्ष धाम समिति गंज, अली फाउंडेशन वेलफेयर सोसाइटी जाकिर हुसैन वार्ड, ग्रीन टाइगर ग्रुप सहित पूरन साहू, योगेश उईके, पवन गुजरे, दीपक पवार, पंजाब राव सातपुते, कांतू प्रजापति, महेश्वर भलावी, रिजवान अली, नसीम खान, कादर शाह, अशोक नागले, दिलीप जवंजाल, नरेश जैन, सुरेश श्रीवास, अंशुल राजपूत, श्रीमती सुनीता देशमुख, भवानी गावंडे, रवि मकोड़े, प्रवीण शर्मा, शैलेंद्र बिहारिया, मनोरंजन हालदार, चंद्रचूड़ सिंह ठाकुर, कमलेश कवड़कर, गप्पू राठौर, राकेश एनिया, जगदीश किरोदे, श्याम एनिया, अभिषेक राने, सानू बरेठीआ, गौरव मालवीय, विवेक श्रीवास, रोहित शेषकर,अमन आर्य, राजू सूर्यवंशी, नरेंद्र मनोटे, अंकित नरवरे, अंकित दोरके, रोहित जैन, अनुराग गड़ेकर, अंकित चौकीकर, रजत मालवीय सहित बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं उपस्थित थी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *