8 मवेशीयो की मौत से ग्राम में दहशत का माहौल

आमला। ग्राम हसलपुर में 8 मवेशियों की मौत का मामला प्रकाश में आया है घटना मंगलवार रात्रि 12 बजे की है जैसे ही यह धटना का पता चला ग्राम हसलपुर में सनसनी फैल गई घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के जिला संयोजक राम प्रसाद पंवार ने घटना की कड़ी निदा की है। ग्राम हसलपुर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जो मक्का,गेहू में यूरिया मिलाकर 8 मवेशियों को दिया । जिससे रात 12:00 बजे 8 मवेशियों की जान चली गई ।ग्रामीण द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हसलपुर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा 8 मवेशियों को यूरिया खिलाकर मौत के घाट उतार दिया है। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस ने पहुचकर मौके का पंचनामा बनाया है। इस विषय मे जानकारी देते हुए आमला थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि ग्राम हसलपुर में रात्रि 12 बजे 8 मवेशियों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गेंहू में यूरिया खिलाया गया है। घटना की जांच की जा रही है ऐसे अभी तक जाच में पशुपालको की शिकायत नही आई है मवेशियों का पोस्टमार्टम करा गया है बरहाल जाच की जा रही है। वही वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी मरिया लाल ने बताया कि ग्राम हसलपुर में 10 मवेशियों की मौत होने की सूचना मिली है मौके पर पहुचकर मवेशियों का पोस्टमार्टम किया गया है रिपोर्ट पुलिस को सौपी जायगी।

More From Author

+ There are no comments

Add yours