सारणी। गुरुवार को अशासकीय शाला प्रतिनिधिमंडल जिला बैतूल ने भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में आकर मान्यता वृद्धि संदर्भित अपनी मांगों को लेकर बैतूल हरदा हरसूद क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय दुर्गादास उईके एवं आमला सारणी विधायक माननीय योगेश पंडागरे जी के द्वारा मुख्यमंत्री जी के पास पहुंचाने हेतु एक ज्ञापन प्रस्तुत किया इसके अंतर्गत अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के राधेश्याम बोरवन जी ने कहा कि अशासकीय हाई स्कूल हायर सेकेंडरी शैक्षणिक सत्र 2021 22 की मान्यता नवीनीकरण हेतु अंतिम तिथि 15 सितंबर 2020 निर्धारित की है कोविड-19 के कारण अशासकीय स्कूलों को विगत 23 मार्च 2020 से शासन द्वारा बंद रखा गया है जिस कारण से संस्थाओं को छात्र अभिभावकों से प्राप्त होने वाले शुल्क का भी भुगतान नहीं हो पा रहा है इससे संस्थाओं की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण संस्थाओं द्वारा मान्यता वृद्धि आवेदन करने हेतु अक्षमता महसूस की जा रही है इसी तारतम्य में समस्त शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जो हर मामले में संवेदनशील है माननीय शिवराज सिंह चौहान जी से निवेदन किया है कि सभी अशासकीय संस्थाओं को 5 वर्ष की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी की मान्यता वृद्धि जो संस्थाओं की पूर्व में मान्यता आधार पर ही बिना किसी मान्यता वृद्धि आवेदन एवं बिना निरीक्षण के यथावत रखा जाए यह मांग अशासकीय शिक्षक संघ पाथाखेड़ा बैतूल घोड़ाडोंगरी के सभी शिक्षकों पदाधिकारियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष इनका सुधा चंद्रा को ज्ञापन प्रस्तुत किया इस अवसर पर मुख्य रूप से ई एन देशमुख अशोक सिंह एमएल अमरूते व्हाई आर गावनडे जी सहित अनेक दे आदि अशासकीय शिक्षण संस्थानों के प्रमुख उपस्थित थे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *