सारनी। उद्यानिकी विभाग के सहयोग से नगर पालिका सारनी के कर्मी बुधवार से ही वार्डों में सब्जियां के वाहन लेकर पहुंचे हैं। वही इस सेवा के दूसरे दिन भी सुबह 9 बजे से 12 बजे तक वाहन सारनी के वार्ड में पहुँचा। वही सब्जियां लेते वक्त नपकर्मियो द्वारा 1 मीटर से ज्यादा की दूरी और मास्क पहनकर हेतु निर्देशित किया जा रहा है। जिसमें आलू और प्याज 1-1 किलो शेष सारी सब्जियां आधा-आधा किलो दी जा रही हैं। नपाकर्मी सुनील सहारे, निरंकार सागर, रंजीत डोंगरे ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश अनुसार सब्जियों का वितरण किया जा रहा है एवं नगरवासी स्वयं भुगतान करके सब्जीयां ले रहे हैं। इन सब्जियों के दाम उद्यानिकी विभाग द्वारा तय किए गए जिसमें टमाटर 30 रुपये किलो, लौकी 10 एवं 20 रुपये नग, पत्ता गोभी 20 रुपये किलो, फूल गोभी 40 गोभी, बैंगन 30 रुपये किलो, शिमला मिर्च 60 रुपये किलो, हरि मिर्च 80 रुपये किलो, भिंडी 80 रुपये किलो, हरि धनिया 100 रुपये किलो, पालक 40 रुपये किलो, प्याज 40 रुपये किलो, आलू 30 रुपये किलो, कद्दू 40 रुपये किलो, तरबूज 20 रुपये किलो, लहसुन 160 रुपये किलो, ककड़ी 30 रुपये किलो, गिलकी 80 रुपये किलो, करेला 80 रुपये किलो, मूली 10 रुपये की 3 नग दी जा रही हैं।
मास्क एवं 1 मीटर की दूरी बनाकर ले रहे नगरवासी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई सब्जियां
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
1.93 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
July 15, 2026
बैतूल-बरेठा घाट फोरलेन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NHAI
July 15, 2026
बैतूल में रिटायर्ड एआरआई के मकान पर चला बुलडोजर
July 15, 2026
+ There are no comments
Add yours