चिचोली में कोरोना हाफ सेन्चुरी की ओर, 49 पहुंचा आकड़ा, मंगलवार आई 7 पाज़ीटिव रिपोर्ट

Estimated read time 1 min read

चिचोली। तहसील क्षेत्र तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण अब हाफ सेन्चुरी बनाने को आतुर है।सितंबर महिनें की पहली तारीख मंगलवार को फिर एक बार चिचोली तहसील के लिए बुरी खबर निकलकर सामने आई,और एक बार फिर यहां दुसरी बार कोरोना का विस्फोट हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग से जारी सूचना में चिचोली नगर के तीन वार्डो में 5 मरीज एवं चिचोली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रोझड़ा के ग्राम फोगरीया मंडई में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।जिससे चिचोली तहसील क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का कुल आकड़ा बढ़कर 49 पर पहुंच गया हैं,इसमें से चिचोली कोविड़ केन्द्र में 16,बैतूल में 01 एवं भोपाल में 03 संक्रमितों का उपचार चल रहा हैं तथा 29 लोग स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं।
नगर चिचोली के शिवाजी वार्ड में 03,भगतसिंह वार्ड में 01,महाराणा प्रताप में 01 तथा ग्राम पंचायत रोझड़ा के ग्राम फोंगरिया मंडाई में 02 यैसे चिचोली सीएचसी में कुल-07 कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट मंगलवार को पाजेटिव आई हैं,इसके एक दिन पहले सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में भी चिचोली नगर में एक युवक और एक बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट कोरोना पाजेटिव आई थी।
कोरोना से बेखौफ हुए लोग, बाज़ार में उमड़ी भीड़
चिचोली तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या अब अर्ध सतक बनने से एक कदम दूर हैं,मगर इन सब चिंताओं से बिल्कुल उल्ट जनता हैं कि मानती हीं नहीं हैं।मंगलवार को चिचोली साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़ यही बताती हैं कि आमजनों में कोरोना का डर रहा हीं नहीं,,इसलिए तों वे बग़ैर मास्क,नो सोशल डिस्टेसिंग के साथ बाज़ार में निडरता से विचरण करते रहें।और व्यावसायी व दुकानदारों ने भी इन सभी नियमों का पालन करना ठीक नहीं समझा यैसे में लगता हैं बहुत जल्द हीं कोरोना का आकड़ा तहसील क्षेत्र में अर्ध सतक तों ख़बर पढ़ें जाने तक हीं बना लेगा बल्कि इसे शतक लगाने में देर नहीं लगेगी।
विदित हो कि सितंबर महिने की पहली तारीख को शासन से जारी अनलाक-4 की गाईड लाईन में रविवार को लाक डाऊन नहीं लगानें और सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमो में अधिकतम सौ लोगों के जमा होने में मिली छूट ने इधर सब-कुछ ओपन कर दिया है जिसका खामियाजा भी आमजनों को हीं भुगतना पड़ेगा। इसलिए लोगों को चाहिए कि स्वयं और अपने परिवार के हित में आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले,,मुंह पर मास्क लगाऐं,,और आपस में सोशल डिस्टेसिंग अर्थात दो गज की दूरी अवश्य रखें तभी हम लाईलाज कोरोना की महामारी से बच सकतें हैं।

More From Author

+ There are no comments

Add yours