बैतूल। ग्रीन टाइगर्स बैतूल के संरक्षक, मार्गदर्शक, प्रकृति प्रेमी आदरणीय हेमन्त खंडेलवाल जी द्वारा उनके जन्मदिन पर कदम्ब के पौधे का रोपण किया गया । उन्होंने ग्रीन टाइगर्स की प्रशंसा,ओर मास्क हेतु 500 रुपये दान करते हुए कहा कि, किसी काम को प्रारंभ करना और उसे लगातार जारी रखना बहुत सराहनीय कदम है । ग्रीन टाइगर्स बैतुल का प्रकृति संरक्षण की दिशा में यह कार्य पीढी दर पीढ़ी विस्मृत किया जावेगा ।श्री हेमन्त जी द्वारा कार्य के शरुआती दिनों में पिछले वर्ष दान किये 100 ट्री गार्ड का सहयोग भी ग्रीन टाइगर्स के लिये मील का पत्थर साबित हुआ । प्रकृति और पर्यावरण के लिये सदैव तैयार रहने और सहयोग करने वाले श्री हेमन्त भैया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और मंगलमय जीवन हेतु अनेकानेक शुभकामनाएं ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *