• रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के कुक नीरज और सीए रजत मेवाती से भी पूछताछ की गई
  • सीबीआई सुशांत की बहन मीतू से सवाल-जवाब के बाद उनके पिता को भी बुला सकती है

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आज 11वां दिन है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया से सांताक्रूज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में 9 घंटे पूछताछ हुई। सीबीआई ने वहीं पर अस्थाई ऑफिस बना रखा है।

रिया के साथ उनके साथ भाई शोविक भी पहुंचे थे। सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी, कुक नीरज सिंह और सीए रजत मेवाती से भी पूछताछ हो हुई। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई रिया, शोविक, नीरज सिंह और सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को कैमरे के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसी ने सुशांत की बहन मीतू सिंह को भी बुलाया है। सुशांत के पिता और दूसरी बहन प्रियंका के बयान भी अगले दर्ज किए जा सकते हैं।

गोवा के होटल कारोबारी गौरव आर्य से ईडी पूछताछ कर रही

सीबीआई ने रविवार को रिया से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। उनसे 8 जून से लेकर 14 जून के बीच हुई घटनाओं के बारे में सवाल किए गए। बीते 3 दिन में रिया से 26 घंटे पूछताछ हो चुकी है। उधर, गोवा के होटल कारोबारी गौरव से मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पूछताछ कर रही है।

ड्रग्स को लेकर पूछे सवाल पर रिया नाराज हुईं थीं

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, रविवार को पूछताछ के दौरान रिया चक्रवर्ती से जब ड्रग्स को लेकर सवाल किया गया तो वे नाराज हो गईं। उन्होंने सही से जवाब नहीं दिया। इसी वजह से आज फिर से ड्रग्स चैट को लेकर सवाल पूछा जा सकता है। रिया चक्रवर्ती ने कुछ सवालों पर सीबीआई अधिकारी नूपुर प्रसाद से बहस की। पूछताछ के दौरान महिला पुलिस कर्मियों को भी बुलाया गया। पैसे खर्च करने के सवाल पर रिया ने कहा कि सुशांत खुद उन्हें शॉपिंग कराते थे। जब उनसे पूछा गया कि सैमुअल मिरांडा से सुशांत के डेबिट कार्ड का पिन क्यों लिया, तो रिया ने कोई जवाब नहीं दिया।

रिया चक्रवर्ती से बीते 3 दिन में कितनी देर पूछताछ हुई

28 अगस्त10 घंटे
29 अगस्त07 घंटे
30 अगस्त09 घंटे
कुल26 घंटे

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *