ग्रामीण प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य दिलाने सौपा ज्ञापन

Estimated read time 1 min read

सारनी। सलैया पंचायत के द्वारा गांव के श्रमिक मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य नहीं दिए जाने कि शिकायत को लेकर प्रवासी ग्रामीण मजदूर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के नाम ज्ञापन सौंपा और कार्य दिलाने की मांग करी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ज्ञापन आप पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य पप्पू साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सौंपा। जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि सलैया पंचायत में लगभग 60 मजदूर मनरेगा के तहत कार्य से वंचित हैं। जबकि बार-बार सरपंच, सचिव एवं जनपद उपाध्यक्ष से भी निरंतर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है परंतु किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, बल्कि उसी पंचायत के अन्य स्थानों पर मनरेगा के तहत कार्य चल रहे हैं गांव के दूसरे मजदूर भी कार्य कर रहे हैं। जिसके बावजूद हम मजदूरों को काम नहीं दिया जा रहा है। इस वैश्विक महामारी व लॉकडाउन के इस कठिन समय में ग्रामीण श्रमिक मजदूरों का जीवन यापन करना बहुत मुश्किल हो गया है। जिसके कारण ग्रामीण प्रवासी मजदूरों द्वारा जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द सलैया पंचायत के हम प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत कार्य देने की मांग उठाई गई। वही ज्ञापन सौंपने में कमल मनोते, अशोक मजूरवार, सकून मोहबे, मधु बन्धिया, दुर्गा सराठे, सती यादव, सेमसन, शेख रमजान सहित कई ग्रामीण प्रवासी मजदूर उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours