• इंफ्रास्ट्रक्चर और वेस्ट मैनेजमेंट में राज्य में तृतीय स्थान पर,मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

बैतूल। बैतूल सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा के अथक प्रयासों से बैतूल अस्पताल को इंफ्रास्ट्रक्चर और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पुरस्कृत किया गया है। राज्य भर के तमाम शासकीय अस्पतालों में बैतूल का शासकीय अस्पताल तृतीय स्थान पर रहा है। प्रदेेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बैतूल अस्पताल की प्रशंसा की गई है। डॉ अशोक बारंगा के सार्थक, समाजोपयोगी और सकारात्मक प्रयासों के लिए बैतूल अस्पताल को 8 रूपये की सम्मान जनक पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया गया है। उल्लेखनीय है पूर्व में पिताश्री चंद्रशेखर बारंगा द्वारा शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया गया था। अब बेटे डॉ अशोक बारंगा द्वारा स्वास्थय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। इस तरह पिता द्वारा स्थापित परंपरा को बेटे द्वारा जिया जा रहा है।
बैतूल के इस बेटे पर बैतूल को गर्व है। सुखवाड़ा आपके प्रयासों के लिए पुरस्कृत किये जाने पर बधाई प्रेषित करते हुए आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। और अपेक्षा करता है कि आपके मार्गदर्शन में बैतूल शीघ्र ही प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर बैतूल को पुनः गौरवान्वित होने का अवसर उपलब्ध कराएगा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *