• जन आर्दश स्पोंटस क्लब ने सांसद, विधायक, नपा अध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया

सारनी। पाथाखेड़ा के वार्ड 18 में स्थित फुटबाल गा्रउण्ड को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार 29 अगस्त 2020 को  सांसद श्री दुर्गादास उईके, आमला.सारनी विधायक डाॅ योगेश पण्डाग्रे नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती और उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,डब्लूसीएल मुख्यमहाप्रबंधक पी के चौधरी ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जन आर्दश स्पोंटस क्लब व स्व० विजय कमार खण्ड़ेलवाल स्मृति राज्य स्तरिय क्रिकेट  प्रतियोगिता के संरक्षक  रंजीत सिंह ने बताया की क्रिकेट प्रतियोगिता  मैं दर्शकों को बैठने के लिए खेल प्रेमियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था,दुर्गा पूजा रावण दहन कार्यक्रम मे भारी भीड़ इस ग्राउण्ड मे उमड़ती है बैठने की जगह न होने की वजह से लोगों को दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर समिति ने  सांसद, विधायक, नपा अध्यक्ष, नपा उपाध्यक्ष से  मांग की थी की प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट मे दर्शकों को बैठने के लिए  एक दर्शक दिर्घा होनी चाहिए।अतिथियो ने इसकी घोषणा की थी, जिसका आज  भूमि पूजन किया गया।  जन आदर्श  स्पोर्ट्स क्लब ने बताया की मैदान में 34 लाख 80 हजार रूपये की लागत से दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य किया जायेगा।

कार्यक्रम में शायरा मो ताहिर अंसारी, बबलू वामनकर, गणेश महस्की, मुकेश यादव भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह, कमलेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधाचंदा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भगवान जावरे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र भारती,जीपी सिह,नन्हे सिह,खुशीलाल पवार,विक्की सिह,मुलायम यादव,दिलीप विश्वकर्मा,योगेश बड़े,प्रकाश ड़ेहरिया, प्रभारी सीएमओ के.के. भावसार, डब्ल्यू.सी.एल. सीजीएम पी.के.चैधरी, उपयंत्रीी रविन्द्र वराठे, नितिण मीणा, श्रीपत काटोलकर, उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *