सारनी। पाथाखेड़ा के तीन वार्डों में विद्युत विस्तार कार्य का शनिवार 29 अगस्त 2020 को सांसद श्री दुर्गादास उईके, आमला-सारनी विधायक डाॅ योगेश पण्डाग्रे, डब्लू सी एल मुख्य महाप्रबधक पीके चौधरी, अनुविभागीय अधिकारी अभय राम चौधरी, सारनी थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेन्द्र भारती और उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा,डबलूसीएल बिजली अधिकारी सोलंकी ने भूमि पूजन किया।
पाथाखेड़ा के वार्ड 26, 27, 28 में 2 करोड़ 73 लाख 77 हजार की लागत से विद्युत विस्तार एवं सब स्टेशन का निर्माण कार्य किया जाना है। नगर पालिका को इस कार्य में विद्युत वितरण कंपनी सहयोग करेगी, नगर पालिका के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.के.भावसार ने बताया कि डब्ल्यू.सी.एल.से विभिन्न स्तर की अनुमतियां प्राप्त करने के बाद नगर पालिका ने उक्त कार्य की निविदाएं जारी की, इसके बाद भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिये गये। सांसद श्री दुर्गादास उइके ने कहा डब्ल्यू.सी.एल. से मिलने वाली बिजली की सुविधा बंद होने के बाद उनके एवं विधायक डाॅ पण्डाग्रे के स्तर पर काॅफी प्रयास किये गये उसके बाद यह कार्य संभव हो सका है। उन्होंने कहा आम जनता को सतत् बिजली व्यवस्था मिलती रहे इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा। विधायक डाॅ पण्डाग्रे ने कहा योजना के तहत बन रहे सब स्टेशन की क्षमता काफी ज्यादा है। अगले चरण में पाथाखेड़ा के शेष बचे वार्डों में भी विद्युतीकरण का कार्य किया जायेगा।
कार्यक्रम में शायरा मो ताहिर अंसारी, लक्ष्मी गोहे, नरेन्द्र उघड़े बबलू वामनकर, संतोष देशमुख, गणेश महस्की, दशरथ सिह जाट, भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह, कमलेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधाचंदा, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भगवान जावरे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेन्द्र भारती, उपयंत्री रविन्द्र वराठे, नितिण मीणा, श्रीपत काटोलकर, जीपी सिह, विक्की सिह, प्रकाश शिवहरे, नन्हे सिह, मो० ताहिर उपस्थित थे।
+ There are no comments
Add yours