सारनी। बाकुड़-बेलोंड होते हुए आमला-सारनी को जोड़ने वाले मार्ग के बीच में एक पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिससे लोगों आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जामखोदर ग्राम सरपंच शिवराम बैठे ने बताया कि शुक्रवार की रात से ही क्षेत्र में काफी जमकर बरसात हो रही हैं। जिसके कारण नदी नालों उफान पर है शनिवार को भी इसी प्रकार बरसात का मौसम बना रहा। शनिवार की अलसुबह करीब 4-5 बजे आमला-सारनी रोड पर स्थित जामखोदर ग्राम के पहुँच मार्ग पर पेड़ गिर गया, जिससे आवागमन बाधित हुआ। वही इस पेड़ गिरने के कारण प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़क बैठ गई। हालांकि इस पेड़ के गिरने से किसी को कोई हताहत नहीं हुई। जिसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा पेड़ को मार्ग से हटाया गया। जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ।