सारनी। नगर पालिका सारनी अंतर्गत स्थित विभिन्न वार्डों में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बैतूल हरदा सांसद दुर्गादास उईके, विशेष अतिथि के रूप में आमला विधानसभा के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा एवं समस्त वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 26, 27, 28 में विद्युत विस्तारीकरण एवं सब स्टेशन का निर्माण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड क्रमांक 28 डिलिंग कैम्प एरिया स्टोर के पास प्रातः 10:00 बजे, वार्ड क्रमांक 18 में स्थित फुटबॉल ग्राउंड पाथाखेड़ा में दर्शकों के लिए बैठक स्टैंड निर्माण का भूमि पूजन 10.15 बजे, वार्ड क्रमांक 35 में एसबीआई के सामने निर्मित सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण 10.30, बजे किया जाएगा।