सारनी। नगर पालिक सारनी अंतर्गत शुक्रवार को 4 लोगों कि कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बताया जाता हैं कि नगर निकाय के वार्ड क्रमांक 15 अम्बेडकर नगर में 4 व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर पाथाखेड़ा निवासी 13 वर्षीय बालिका, 30 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय पुरुष एवं  42 महिला शामिल हैं। जबकि गुरुवार को वार्ड क्रमांक 18 में 54 वर्षीय एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव आई थीं। इसके साथ ही गुरुवार को वार्ड 18 में कोरोना संक्रमित पाई गई 54 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद नगरीय क्षेत्र में कुल संक्रमितों की संख्या 58 थीं, जो कि अब 4 नये संक्रमितों के मिलने के पश्चात 62 पर पहुँच चूकी हैं। गौरतलब हो कि सारनी नगरीय निकाय में अब तक शोभापुर, सारनी, पाथाखेड़ा, बगडोना क्षेत्र में ही 62 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं जिससे लगातार संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जो कि प्रशासन के लिए चिंता का विषय हैं परंतु स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन के सतर्क रहने से ये सभी संक्रमित धीरे-धीरे ठीक होकर अपने घर भी पहुँच रहे हैं, आपको बता दें कि नगरीय निकाय अंतर्गत अब तक 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *