घोड़ाडोंगरी। नदियों में रेता खनन के कार्य पर 30 सितंबर तक जिलाधीश राकेश सिहं द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने के बावजूद भी अवैध खनन कर रहे रेत माफिया पर कारवाही करते हुए तहसीलदार ने दलबल के साथ दबिश दे कर दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। वही एक ट्राली मौके से फरार हो गई। घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर सालीढाना नदी पर दबिश दी गई थी जहां पर तीन ट्रैक्टर ट्राली रेता भरकर खड़ी पाई गई एक ट्राली मौके से फरार हो गई उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर घोड़ाडोंगरी के उमाशंकर चौहान एवं नारायण कहार का है मौके पर ड्राइवर ने नदी पर ही ट्रैक्टर ट्राली खाली कर दी थी। मगर उन्होंने मौके पर फोटोग्राफ्स लिए हैं जिसमें ट्राली में रेत भरी हुई दिख रही है। जिन्हें खनिज विभाग को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि मौके पर जप्त की गई। ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर के थी जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया है। कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को मामला भेजा जा रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *