सारनी। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा महेन्द्र भारती जी द्वारा शॉपिंग सेंटर सारनी में ठाकरे बर्तन भण्डार से बीयर बार दुकान तक विभिन्न जगहों पर पेविंग ब्लॉक का भूमिपूजन किया गया,पिछले कई समय से व्यापारियो द्वारा इसकी मांग की जा रही थी,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती जी द्वारा ठेकेदार को गुणवत्तापूर्वक कार्य और इंजीनियर एवं समयपाल को गुणवत्ता सम्बंधी और सतत निगरानी के निर्देश दिए गए,साथ ही
वार्डवासियो से कार्य में गुणवत्ता की किसी भी प्रकार की कमी लगने पर तत्काल सुचना प्रदान करने की अपील की गयी!!
इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती आशा महेंद्र भारती,पार्षद श्री रेवाशंकर मगरदे, श्री सुखदेव बबलू वामनकर,श्री शांतिलाल पाल,श्री राहुल पाटिल,पूर्व पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष श्री महेंद्र भारती,श्री विक्की सिंह,श्री दयानंद सिंह,श्री अरविन्द सोनी,श्रीमती मनिता सिंह,श्री मारुती खांडवे,श्री गौतम बोदले, श्री कुंडलिक बारस्कर,श्री मालवी जी,नपा उपयंत्री श्री रविन्द्र वराठे,समयपाल श्री सुनील सहारे सहित वार्डवासी उपस्थित थे ।