• जिलाधीश को पत्र लिखकर दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही के लिए कहा

बैतूल। बैतूल- हरदा- हरसूद संसदीय क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके ने सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाडी में तालाब फूटने की घटना पर कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधीश बैतूल को पत्र लिखकर सुक्ष्मता से जांच करने और दोषियो को दंडित करने को कहा है। जिलाधीश राकेश सिंह को लिखे पत्र में सांसद दुर्गादास उइके ने कहा है कि सांसद आदर्श ग्राम कान्हावाडी में बारिश से पांच तालाबो के टूटने की जानकारी विभिन्न समाचार पत्रो के माध्यम से मिली है। सांसद ने कहा कि प्रथम दृष्टया निर्माण कार्य में भारी अनियमितता प्रतीत होती है। उन्होने कहा कि मैं आदर्श ग्राम का पूरे प्रदेश में एक माॅडल के रूप में विकसित करना चाहता हूॅ। ऐसे में इस तरह की अनियमितताएं इस पुनीत कार्य में अवरोध उत्पन्न करती है। सांसद ने पत्र में कहा है कि सांसद आदर्ष ग्राम में एक साथ पांच तालाबो का टुटना सामान्य घटना नही हो सकती है। इसीलिए सुक्ष्मता से जाॅच की जाकर दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएं। उन्होने अपील की है कि कान्हावाडी को सांसद आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। अतः कार्य की शूरूआत से लेकर अंत तक की जांच अवश्य है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *