• किताब नि:शुल्क की जा रही वितरित

बैतूल। बैतूल के व्यवसायी, समाजसेवी व दादा जी के भक्त कृष्णचंद्र अग्रवाल द्वारा रचित धूनी वाले दादाजी के जीवन पर आधारित किताब का विमोचन दादाजी धूनीवाले दरबार खंडवा में पंडित राम जी महाराज द्वारा दादा भक्तों की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर कृष्णचंद्र अग्रवाल ने बताया कि किताब में धूनीवाले दादाजी के जीवन और उनके द्वारा भक्तों पर की गई कृपा का विस्तार से वर्णन किया गया है। खंडवा में एक हजार प्रति नि:शुल्क वितरित की जा चुकी है और बैतूल जिले में 5 हजार प्रति नि:शुल्क वितरित की जाएगी। इस अवसर पर बैतूल के दादा भक्त श्याम अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, राजू राठौर, ज्ञान सिंह चौहान, नत्थू लाल उच्चसार, लल्लू सिंह तुरिया, जगदीश श्रीवास्तव पत्रकार मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *