भौरा। तहसीलदार रोहित विश्वकर्मा ने ग्राम भौरा नेशनल हाईवे के किनारे व बस स्टैंड क्षेत्र में सड़कों पर अवैध कब्जे हटाने के आदेश दिए है। उन्होंने इस सड़क पर अवैध रूप से पार्किग किए गए वाहनों को भी तुरत हटाने के निर्देश देते हुए कहा कि यातायात में रूकावट आने से इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
इसके तहत तहसीलदार रोहित विश्वकर्मा ने शनिवार को नेशनल हाईवे 69 के किनारे, बस स्टैंड,सीमेंट रोड, माता मोहल्ला में विभिन्न गलियों और क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सड़कों पर अवैध रूप से रोड पर कब्जा को भी तुरत हटाया जाएगा। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन अवैध कब्जों को तुरत हटाने की कार्रवाई शुरू करके सड़क को खाली करवाया जाए।उन्होंने बस स्टैंड व रोड के किनारे लगे सब्जी व फल फ्रूट के ठेले को बाजार चौक में तुरत शिफ्ट कराने व साफ सफाई की उचित व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत के सचिव को मौके पर आदेश दिए। तहसीलदार व चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव के साथ बस स्टैंड रोड पर निरीक्षण कर दुकानों के चालान किए गए जो दुकानदार मास्क नहीं पहने थे। उनके यहां सेनिटाइजर भी नहीं था और न ही ग्राहक और दुकानदार की दूरी बनाने के लिए सर्किल और उचित दूरी का कोई प्रबंध किया गया था। ऐसे सभी दुकानों का कुल 5500 रुपए का चालान किया गया। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *