सारनी। भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित मोर्चा द्वारा शोभापूर कालोनी मे दलित महिला के साथ मारपीट की घटना को लेकर एक प्रतिनिधी मंड़ल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अभय राम चौधरी से मुलाकात की ।अनुसुचित मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, भाजपा मड़ल महामंत्री किशोर बरदे,अनुसुचित मोर्चा के मड़ल अध्यक्ष राजकुमार नागले,महामंत्री प्रकाश ड़ेहरिया ने बताया की विगत दिनों शोभापुर कॉलोनी में कुछ लोगों के द्वारा दलित महिला पर मारपीट की गई । भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा आप से यह मांग करती है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए इसमे पाए गए दोषियों पर उचित कठोर से कठोर कार्यवाही करें एवं दोषियों को सजा दिलवाए। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सदैव दलितों की हित की बात करती है एवं हमेशा भाजपा के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में सभी दलित वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में न्याय दिलाने का कार्य करती आ रही है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बैतूल, मंडल सारणी आप से यह मांग करती है कि उक्त मामले में जो भी व्यक्ति दोषी हो उस पर उचित दंडात्मक कार्यवाही करने का कृपा करें। उचित कार्रवाई करने हेतु भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा आपके समक्ष या आवेदन संप्रेषित करती है ।इस अवसर पर योगेश बर्डे, विनय मदने,परमेश्वर नागले मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *